Saturday, April 5, 2008

प्यार के दो पल


वक्त के दरिया में बहते चलो,
किनारा मिले या न मिले,
तुम बस यूँही बहते चलो,
वक्त के दरिया में बहते चलो,

दुःख मिले या सुख मिले,
सबको तुम अपनाते चलो,
तुम बस यूँही बहते चलो,
वक्त के दरिया में बहते चलो,

कोई अपना मिले या न मिले,
कोई साथी मिले या न मिले,
तुम बस यूँही बहते चलो,
वक्त के दरिया में बहते चलो,

ठंडी हवा का झोका मिले,
या गमो की बरसात चलो,
तुम बस यूँही बहते चलो,
वक्त के दरिया में बहते चलो,

दोस्त बिछडे या फिर मिले,
प्यार मिलकर भी न मिले,
तुम बस यूँही बहते चलो,
वक्त के दरिया में बहते चलो

0 comments: